फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में 'नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान' का लाइव प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ

जिले के डीएसी कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईसी रूम में रविवार को माई भारत (MY Bharat) तरनतारन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माई भारत की उप निदेशक जसलीन कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और युवा क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। लाइव प्रसारण के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने, स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ रही। उपस्थित सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें