पठानकोट के हलका भोआ के गांव गज्जू जागीर में माइनिंग साइट पर लापता युवक मनदीप सिंह की लाश पोकलेन मशीन के नीचे से मिलने से सनसनी फैल गई है। मनदीप के शिव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। माइनिंग माफिया की तरफ से मंत्री लाल चंद कटारुचक के हलके में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इस मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जागीर सिंह निवासी रखवाला 18 तारागढ़ जिला पठानकोट, मनजिंदर सिंह उर्फ मनु, मुकेश कुमार निवासी गांव माजरा पुलिस थाना डमटाल हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी अभी फरार हैं।