महिला पतंजलि योग शिविर जिला संगठन मंत्री नीलम खुराना की अध्यक्षता में ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मंदिर स्टार्च मिल में गणतंत्र दिवस को समर्पित योग शिविर लगाया गया। नीलम खुराना ने कहा कि आज के भाग दौड़ भरे समय में अपने लिए कुछ समय निकालकर योग करना बहुत जरूरी है। इससे हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में योग को अपनाएं और बीमारियों को भगाएं। इस मौके पर प्रियंका, हिबा गुप्ता, राजवीर, भावना आनंद, मोनिका वधावन, परवीन, ज्योति, योगिता कालिया, नरेश जलोटा,शमा कालड़ा, ममता सुधीर, मनी मेहरा, सतीश, शशी मेहरा, मीनू ढींगरा, रितिक कुमार, पूनम, प्रीति शमा, रीना, रिया, पल्लवी, मन्नत, सरीन, सरबजोत सैनी व अन्य उपस्थित थे।