फिरोजपुर का विधानसभा हलका जीरा के विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि गांव कीमेवाली से गुजरती नहर पर पिछले 12 साल से टूटे हुए पुल का कार्य शुरू किया जा रहा है। यह पुल अकाली सरकार के दौरान टूटा था और कांग्रेस सरकार ने भी राज किया, लेकिन इस पुल को बनाकर नहीं दिया गया। इस पुल के टूटने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया था और सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी आ रही थी। बच्चों को काफी लंबा रास्ता तय कर स्कूल आना जाना पड़ता था। गांव के लोगों ने उन्हें एक मांगपत्र दिया और कहा कि इस पुल की उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। कटारिया ने कहा कि उसने दो या तीन सेशन के दौरान स्कूल का प्रस्ताव विधानसभा में रखा और उसके बाद पुल को बनाने की मांग पूरी हुई है। इस पुल के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।