फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा धान की खरीद और लिफ्टिंग का काम भी तेजी से जारी

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 05:37 PM IST

पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी मंडियों में धान की खरीद के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य भी तेज़ी से चलाया जा रहा है ताकि किसान अपनी उपज जल्द से जल्द बेचकर घर लौट सकें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रतिदिन की लिफ्टिंग में वृद्धि की गई है। लिफ्टिंग की गति बढ़ाने के लिए विशेष ट्रक और संसाधन लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार राइस मिलर, आढ़ती एसोसिएशन आदि के साथ संपर्क बनाए हुए है ताकि उनकी हर प्रकार की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा सके। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि सोमवार शाम तक जिले की मंडियों में पहुंची कुल 8,01,059 मीट्रिक टन धान फसल में से 7,66,756 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। खरीदे गए धान में से 5,66,987 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग भी पूरी कर ली गई है। सरकारी निर्देशों के तहत खरीदे गए धान का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक किसानों के खातों में 1628 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं से निपटने के लिए नोडल अधिकारियों और क्लस्टर अधिकारियों की टीमें लगातार कार्यरत हैं। पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पराली जलाने की बजाय इसके वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के उपाय अपनाएं। किसी भी किसान को बिना सुपर एस.एम.एस. लगी कंबाइन से धान की कटाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह अवैध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें