फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के आरा रोड में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

सावन के महीने में तीज का त्योहार पूरे पंजाब में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब की पुरानी संस्कृति और परंपराओं की यादों को ताज़ा करता है। इसी कड़ी में मोगा के आरा रोड पर महिलाओं ने तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं और लड़कियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया और पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। महिलाओं ने गिद्दा, भांगड़ा डाले जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। महिलाओं ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जहां तीज का त्योहार धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है, अलग अलग संस्थाओं ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें