फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कम होने से सतलुज शांत, हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों में धान की फसल बचने की उम्मीद

पंजाब में इस बार बारिश कम होने के कारण हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ बह रहा सतलुज दरिया फिलहाल शांत नजर आ रहा है। दरिया का जलस्तर सामान्य रहने से हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों के किसानों को इस बार धान की फसल सुरक्षित रहने और समय पर कटाई होने की उम्मीद बंधी है। ग्रामीणों के मुताबिक सावन माह खत्म होने को है, लेकिन इस बार पिछले वर्ष की तरह लगातार भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति देखने को नहीं मिली। इसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल को फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी स्थिति सामान्य रही तो वे आसानी से धान की फसल काट सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल सतलुज दरिया में बाढ़ आने के कारण हुसैनीवाला बॉर्डर के आसपास के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए थे। इससे धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था और किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार दरिया के शांत बहाव और कम बारिश के चलते ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि किसान अभी भी मौसम पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से दरिया के जलस्तर में बदलाव आ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें