फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल पहुंचे BBMB चेयरमैन को पंजाब पुलिस ने रोका, मंत्री हरजोत बैंस-पहले सीएम मान आएंगे

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने को कहा था। इसके बाद गुरुवार सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुए। पंजाब पुलिस ने मनोज त्रिपाठी को नंगल डैम में प्रवेश करने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार, डैम के बाहर पहले से तैनात पुलिस ने न केवल चेयरमैन बल्कि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अंदर जाने से मना कर दिया। वहां माैजूद मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जब तक सीएम भगवंत मान यहां नहीं आते, तब तक कुछ नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें