वारियर्स सोशल वेलफेयर क्लब की ओर से भदरोआ स्थित सरकारी मिडल स्कूल में सरपरस्त उमेश कोहली व रमन हांडा की अध्यक्षता में सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों को गर्म जैकेटस बांटी गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा के बेटे आदित्य शर्मा ने खास तौर पर शिरकत कर, क्लब सदस्यों द्वारा किये जा रहे इस प्रोजेक्ट की भरपूर प्रशंसा की। इस दौरान जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. ओपी विग ने बताया कि यूं तो क्लब समय समय पर समाज सेवी प्रोजेक्ट का आयोजन करती आ रही है। क्लब को जैसे ही पता चलाकि इस स्कूल में अधिकतर निर्धन परिवारों के बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे है तो क्लब द्वारा इस प्रोजेक्ट को करने का निर्णय लिया गया। इसी श्रृंखला के तहत आज सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा सरकारी मिडल स्कूल भदरोआ के 90 स्टूडेंट को गर्म जैकेटस बांटी गई। इससे पहले भी क्लब द्वारा1 साल पहले बार्डर पर स्थित सरकारी स्कूल के 150 विद्यथि्रयों को गर्म जर्सिया बांटी जा चुकी है। इसके अलावा सरकारी डिस्पेंसरी भड़ोली कलां में दो बार 10-10 हजार की दवाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। वरिष्ठ सदस्य संजय आनंद ने कहा कि क्लब हमेशा समाज सेवा के कामों में अग्रसर है और आगे भी समाजिक क्षेत्र में काम करने को वचनबद्ध है। अंत में स्कूल प्रिंसिपल मोहिनी शर्मा ने क्लब सदस्यों का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधान सुशील महेंद्रु, सरपरस्त उमेश कोहली, रमण हांडा, डा. ओपी विग, एनपी धवन, संजय आनंद, डा. राकेश महेंद्रु, दीपक कक्कड़, ललित त्रेहण, उज्जवल भंडारी, पुनीत कपूर, नीरत सेखड़ी, संदीप कपूर, जगदीश कोहली, प्रिंसिपल मोहिनी शर्मा, मोनिका, अमरजीत, पूनम व संतोष भी थी।