फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई कर्मचारियों का अनशन टला, प्रशासन से वार्ता का इंतजार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 23 Dec 2025 03:59 PM IST

पीजीआई की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रस्तावित सामूहिक अनशन को फिलहाल कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के महा सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि कमेटी पीजीआई प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए मंगलवार शाम 6 बजे तक इंतजार करेगी। यदि इस दौरान कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आता है तो दोबारा भूख हड़ताल की घोषणा की जाएगी।प्रभात सिंह ने आरोप लगाया कि पीजीआई प्रशासन ने सोमवार को कुछ ऐसे यूनियन पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर यह दावा कर दिया कि कर्मचारियों के साथ समझौता हो गया है, जबकि वे किसी भी मान्यता प्राप्त यूनियन के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से औपचारिक रूप से हड़ताल की सूचना दी जा चुकी है, तो ऐसे में किसी अन्य पक्ष के साथ वार्ता करने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पीजीआई प्रशासन 31 जनवरी तक कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन देता है, तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी समझौते के लिए तैयार है। इसके लिए प्रशासन को सीधे कमेटी के साथ वार्ता करनी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें