फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में जिला परिषद चुनाव की गांव वकीला वाला हॉट सीट बन गई है। यहां पर विधायक नरेश कटारिया के बेटे शंकर कटारिया और दूसरी तरफ पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के चचेरे भाई महकदीप सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं। ये दोनों उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें देख गांव के लोगों में काफी उत्साह है।