फिरोजपुर के हुसैनीवाला की तरफ बाढ़ से प्रभावित हुए गांव और उन गांव की हुई बर्बादी को देखकर मलेशिया से संस्था यूनाइटेड सिख पहुंची है। उक्त संस्था के सदस्यों ने सीमावर्ती गांव कालू वाला का भी दौरा किया। वहां के टूटे मकानों की गिनती की। ताकि उनको बना कर दिए जाएं और दवाइयां भी वहां के लोगों को बांटी । यूनाइटेड सिख एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है और मलेशिया में सिख एक बड़ा और महत्वपूर्ण समुदाय है । इसलिए उक्त संस्था पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए पहुंचीं है।