राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की तारीफ करते हुए कहा कि बिट्टू ने पंजाब की नुमाइंदगी करते हुए पंजाब से संबंधित कई रेल परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने में बहुत सहयोग किया है। इन परियोजनाओं के बीच यदि कोई बाधा आती है तो वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें दूर करवाते हैं ताकि परियोजनाएं पूरी हो सकें और इसका लाभ जनता उठा सके। अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह कहना गलत नहीं होगा कि बिट्टू पंजाब के लोगों की सुविधाओं के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं और पंजाब के साथ न्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब में कई रेल परियोजनाएं आ रहे हैं और बिट्टू व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं।