केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन सोमवार को मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को सिविअर आपदा पीड़ित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी, केंद्र सरकार हर हाल में उतनी राशि देगी, लेकिन अगली राशि तभी मिलेगी जब राज्य सरकार के पास प्राकृतिक आपदा में पहले से उपलब्ध राशि खर्च करके उसका प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजगी। उन्होंने कहा कि पंजाब क्रिटिकल बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करने का मकसद ही यह है पीड़ितों को पुनर्वासित करने में जितनी भी राशि खर्च होगी केंद्र सरकार अनिवार्य रूप से वह राशि देगी। पंजाब सरकार को उसमें सिर्फ 25 प्रतिशत अपना हिस्सा देना होगा।