फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान, समाज सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार

मोगा जिले के थाना बाघापुराना पुलिस प्रशासन के अंतर्गत गांव चन्नूवाला की नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया, लेकिन निर्धारित समय के दौरान मृतक की पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे पूरे होने के बाद थाना बाघापुराना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए समाज सेवा सोसायटी को सौंप दिया। समाज सेवा सोसायटी ने अपनी परंपरा के अनुसार लावारिस शव के वारिस बनकर मृतक का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें