पंजाब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों पर मिशन “एक जज एक पौधा” के अंतर्गत आज मोगा में विशेष मुहिम चलाई गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मोगा के इंचार्ज जिला सेशन जज बिशन स्वरूप ने किया। उनके साथ मैडम किरण ज्योति, एडिशनल जिला सेशन जज रवि इंदर कौर संधू समेत मोगा जिले के कुल 16 जजों ने गुरु नानक कॉलेज परिसर में पौधे लगाए । इस अवसर पर छायादार पौधों के साथ-साथ जामुन, अमरूद व किन्नू के पौधे भी लगाए गए। इंचार्ज जिला सेशन जज बिशन स्वरूप ने बताया किआज के समय में वातावरण जिस तेजी से दूषित हो रहा है, उसका मुख्य कारण निरंतर पेड़ों की कटाई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में हमारे लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि आज सभी जजों ने शपथ ली है कि जब तक उनकी पोस्टिंग यहां है, तब तक वे इन पौधों की देखभाल करेंगे।जब उनकी ट्रांसफर होगी, तो नए अधिकारी इन पौधों की जिम्मेदारी संभालेंगे।इसी तरह वे जहां भी पोस्ट होंगे, वहां लगे पौधों की देखरेख करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से भी अपील की आज वातावरण जिस तरह बिगड़ रहा है, ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना होगा, ताकि भविष्य में हम सभी सुखी जीवन जी सकें।