फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में उद्यमी नारी सम्मान समारोह, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 01:21 PM IST

फिरोजपुर में उद्यमी एवं आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा उद्यमी नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की प्रधान आमना गुप्ता और चीफ पैटर्न संजना मित्तल के नेतृत्व में आयोजित भव्य समारोह में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सीनियर डायरेक्टर डा. रागिनी गुप्ता और समाजसेविका कुसुम गर्ग ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित समारोह में प्रधान आमना गुप्ता द्वारा सभी का अभिवादन किया गया और सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच का संचालन महासचिव मीनाक्षी मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सफल महिलाओं की जीवन यात्रा के बारे मेंं विस्तृत रूप से परिचय दिया गया। कार्यक्रम में एकता गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, अंजु मित्तल, सोनिया अग्रवाल, शैफी गुप्ता, डा. एकता गुप्ता, भारती जैन, अल्का बांसल, शिवानी बांसल, पूजा गुप्ता, दीपिका सिंगला, पायल सिंगला, दीपिका अग्रवाल, स्वीटी गुप्ता, ईशा गुप्ता को उद्यमी नारी सम्मान से नवाजा गया। सम्बोधित करते हुए डा. रागिनी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान दौर में आर्थिक क्षेत्र में भी महिलाएं सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि जब एक नारी आत्मनिर्भर होकर खुद मेहनत के बलबूते कमाने लगती है तो उसमें आत्म विश्वास भी बढ़ता है और समाज में सम्मान की दृष्टि पाती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजको को बधाई का पात्र बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की उन्नति और विकास में महिलाएं अहम योगदान अदा कर रही है। कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, महिलाओं को उद्यमी और आत्मनिर्भर बनाने, आनलाइन शापिंग की बजाय बाजार से सामान खरीदने पर भी जोर दिया गया। चीफ पैटर्न संजना मित्तल ने कहा कि महिला सम्मेलन की तरफ से महाराज अग्रसैन जी के प्रचार-प्रसार के अलावा सामाजिक कार्यो में अहम रूचि ली जाती है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल परिवारों को महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित करना और आपसी भाईचारा और प्यारा बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान राकेश अग्रवाल बबली ने इस आयोजन के लिए सम्मेलन के आयोजकों को बधाई दी।इस अवसर पर सम्मेलन के महासचिव जितेश अग्रवाल, सम्मेलन के फाऊंडर सदस्य अशोक मित्तल महिला सम्मेलन की मीणा गुप्ता, प्राची मित्तल, ऋचा मित्तल, सारिका मित्तल, सरिता गर्ग, शायना गोयल सहित सैंकड़ो की संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें