फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में नशे की हालत में मिले दो युवक, समाजसेवी संस्था ने मौत का जताया दावा; पुलिस जांच में जुटी

बठिंडा क़े बीड तालाब बस्ती में दो युवक नशे से बहोशी की हालत में मिले है. मौक़े पर मौजूद समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी क़े अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने दावा किया कि दोनों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को सिविल पहुँचाया गया है. माहेश्वरी ने बताया कि एक युवक की बाजू पर तो टीका लटक रहा था. उन्होंने बताया कि बस्ती वालों क़े अनुसार उक्त दोनों युवक अपने तीसरे साथी क़े साथ मोटरसाइकिल पर आए थे, लेकिन जब यह दो युवक नशा करने क़े बाद बेहोश होकर गिर गए तो तीसरा साथी फरार हो गया. थाना सदर क़े एस एच ओ मुनीश कुमार का कहना था कि पुलिस टीम मौक़े पर भेजी है. पुलिस जांच क़े बाद ही कुछ बताया जा सकेगा. फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सुचना दी है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें