फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 208 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 208 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर के दो अन्य कथित सप्लायरों को भी मामले में नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान फिरोजपुर रोड स्थित दाना मंडी के पास पहुंची, जहां संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर खड़े दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी, दोनों निवासी फिरोजपुर, के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 208 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह हेरोइन लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और रमनजीत सिंह उर्फ सोनू, निवासी फिरोजपुर, से लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी मामले में नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें