फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय के गांव कुटी में दो गुटों में झड़प, चार घायल

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के नजदीकी गांव कुटी में दो गुटों के बीच हुई झड़प से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक पक्ष के वीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने रहने वाला परिवार नशा बेचने का आदी है। उन्होंने कहा कि उनके घर में जवान बहू-बेटियां हैं और जब उन्होंने उक्त परिवार को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हथियारबंद होकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस हमले में वह स्वयं और उनकी पत्नी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अस्पताल में भर्ती बानो बाई ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वीर सिंह के बेटे उनकी जवान बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो वीर सिंह के परिवार ने हमला कर दिया। इस झड़प में उनके परिवार के भी दो सदस्य घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें