फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नीट एग्जाम के लिए दो परीक्षा केंद्र, 960 छात्र होंगे शामिल

देशभर में 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा रद्द होने के बाद काफी विवाद और हंगामा देखने को मिला था। वहीं अब 21 जून को दोबारा नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। मोगा जिले में इस परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज मोगा भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिहर्सल करवाई गई, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो। इस मौके पर भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मंजीत कौर ने बताया कि मोगा जिले में नीट परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, एक हमारे स्कूल हे दूसरे सरकारी कन्या स्कूल मेन बाजार में हे। जहां करीब 960 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी। प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों और रिश्तेदारों के बैठने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कमरे में केवल 12 विद्यार्थियों को बैठाकर परीक्षा करवाई जाएगी तथा हर कमरे में तीन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मोगा के दोनों परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें