फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के गांव मानुके में करेंट लगने से दो बिजली विभाग के कर्मचारियों की हुई मौत

मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के नजदीकी गांव मानूके से होकर गुजरने वाली नहर में किनारे पेड़ के साथ बैठे बिजली विभाग दो कर्मचारियों ड्यूटी के टाइम काम करके एक पेड़ के नीचे बैठकर रोटी खाते समय पेड़ के ऊपर से निकलती 22000 केवी की हाई वोल्टेज तारों का करंट पेड़ में आ गया जिससे दोनों युवक उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार गांव राऊके कलां के रहने वाले अमृत पाल सिंह (34) और सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा (25) गहरे दोस्त थे। अमृतपाल सिंह बिजली विभाग में कार्यरत था। पंजाब सरकार द्वारा कुछ ही दिन पहले उसकी नौकरी को पक्का (स्थायी) किया गया था, जिससे परिवार में बेहद खुशी का माहौल था। जबकि सुखप्रीत प्राइवेट तौर पर बिजली विभाग में अमृतपाल की सहायक के तौर पर काम करता था।लेकिन वीरवार को दोनों गांव मानूके में बिजली का फीडर चलाने के बाद कुछ देर के लिए वहां से गुजरती नहर के पास एक पेड़ के नीचे बैठे कर रोटी खा रहे थे इतने में पेड़ के ऊपर से निकलने वाली हाई वोल्टेज तारों में करंट पेड़ में आ गया जिसके चलते दोनों युवक पेड़ में हाई करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब तक दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया डॉक्टर द्वारा उनका मृत घोषित कर दिया गया। बही इस मामले दोनों मृतक के परिवार वालों ने कुछ बोलने के हालत में नहीं हे मोगा सिविल अस्पताल में आज पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 190 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें