फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में चार पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। तलाशी दौरान उनसे चार ग्लाक पिस्तौल, चार मैगजीन व चार कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी अवैध असलहा बेचने का धंधा करते हैं। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रूहेला हाजी, ममदोट, फिरोजपुर और विक्रमजीत सिंह निवासी गांव जल्ला लक्खा के हिठाड़, जलालाबाद, फाजिल्का के तौर पर हुई है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस टी प्वॉइंट जीरा के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो आरोपी इस समय बस्ती बूटे वाली के श्मशान घाट में बैठे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी दौरान 9 एमएम की चार पिस्तौलें, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों के पाकिस्तानी तस्कर सिकंदर के साथ अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान से सिकंदर भारत में इनके पास विदेशी हथियार भेजता था। ये आगे अपने साथियों को सप्लाई करते थे। इनका नेटवर्क पुलिस ने तोड़ा है और इनके अन्य साथियों की जानकारी भी मिली है। उनकी टीम विभिन्न जगहों पर दबिश देकर उनके साथियों को काबू कर रही है और उनके साथियों से भी काफी विदेशी हथियार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें