फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में थाना दीननागर आतंकी हमले में शहीद हुए एसपी बलजीत को दी श्रद्धांजलि

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 02:22 PM IST

जिला गुरदासपुर के थाना दीननागर में 27 जुलाई 2015 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कपूरथला निवासी एसपी बलजीत सिंह की रविवार को 10वीं बरसी है। कपूरथला में शहीद बलजीत सिंह चौक में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। जहां एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा सहित कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं ने शामिल होकर शहीद को पुष्प अर्पित किए है। सभी ने एसपी बलजीत सिंह की कुरबानी को अमूल्य बताया। आयोजन दौरान शहीद की पत्नी और डीएसपी बेटे मनिंदरजीत सिंह ने भावुक मन से कहा कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी है जो पुलिस विभाग में कार्यरत है। बलिदान की बात करें तो उनके परिवार में पहले उनके दादा जो की एएसआई थे, ने1984 में आतंकी हमले में शहीद हुए। फिर उनके चाचा भी विभाग में ही कार्यरक्त थे उन्होंने बलिदान दिया और फिर 2015 में उनके पिता की शहादत हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें