फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में ट्रैक्टर बाइक की टक्कर, 17 साल के किशोर की मौत

कपूरथला के गांव भंडाल बेट अड्डा पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहन गिल पुत्र बलजिंदर निवासी नूरपुर जनूहा के रूप में हुई है। मृतक रोहन गिल के परिजनों ने बताया कि रोहन घर का सामान खरीदने के लिए बाइक से बाजार गया था, जब वह भंडाल बेट अड्डा के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हो गई। घायल रोहन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां ड्यूटी डाक्टर मोहिन मोहम्मद द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया है। और थाना ढिलवां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें