पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज अमृतसर के लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया है। भारत की वीर सेना के सम्मान में आज हर नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले हैं। यह बहुत जबरदस्त आयोजन हो रहा है।