फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसएसपी ने लिया जायजा

कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर पंजाब बंद को लेकर फरीदकोट जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोटकपूरा के बत्तियां वाला चौक में धरनाकारियों से मुलाकात कर शांतिपूर्वक रोष व्यक्त करने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि किसी को भी जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल ने संगठनों के आह्वान पर अपने स्तर पर दुकानें बंद रखी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी वर्गों से अमन-शांति बनाए रखने और एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें