फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला से लापता तीनों नाबालिग दिल्ली से सकुशल बरामद, परिवार पर भी हो सकती है कार्रवाई

कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर क्षेत्र से रविवार देर शाम लापता हुए तीनों नाबालिग बच्चों को जिला पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने बच्चों को दिल्ली के यमुना विहार के मौजपुरा क्षेत्र से रिकवर किया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चे अपनी मर्जी से अपने एक परिचित के घर गए थे। डीएसपी शीतल सिंह ने यह भी बताया कि बच्चों के लापता होने की शिकायत मिलते ही सिटी थाना में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ-साथ बच्चों के पास मौजूद मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस टीम दिल्ली के यमुना विहार पहुंची, जहां से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चों से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता संजय महतो, जो मूल रूप से वार्ड नंबर 6, नीलकंठ, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले हैं और हाल ही में गली नंबर 2, बाबा दीप सिंह नगर में रह रहे हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नौ साल का बेटा चंदन कुमार, पड़ोस के दो अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलते समय लापता हो गया था। इस आशंका के चलते कि बच्चों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बंधक बनाया गया है, शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस स्टेशन सिटी कपूरथला में भारतीय दंड संहिता की धारा 127 (6) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएसपी शीतल सिंह ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि बच्चों के परिवार को उनके अपनी मर्जी से जाने की जानकारी थी। यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं और किसी प्रकार की लापरवाही या गलत जानकारी देने की पुष्टि होती है, तो संबंधित पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें