मोगा पुलिस ने मोबाइल टावरों से लाखों रुपये के बीटीएस कार्ड चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये की कीमत वाले 6 बीटीएस कार्ड बरामद किए हैं। डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की है, जिनमें साहिद, गुरप्रीत सिंह, कृष तीनों निवासी जीरा फिरोजपुर, जशनप्रीत सिंह व जशनदीप सिंह निवासी दोनों फतेहगढ़ पंचतूर और दीपक सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। इनमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।