फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सवा छह किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Sep 2025 04:45 PM IST

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने पटियाला के एक नौजवान को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 किलो 225 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। ये सब्जियों की आड़ में हेरोइन तस्करी का धंधा करता था। इसका दूसरा साथी भी पुलिस ने पटियाला में ट्रेस कर लिया है, जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण सिंह वासी पटियाला के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि इस आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसके अलावा सीआईए स्टाफ ने आरोपी कमल कुमार व राहुल को गिरफ्तार कर एक किलो 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये लोग हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते थे। एसएसपी ने बताया कि मार्च से लेकर अभी तक 207 किलो हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें