फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने सात चोरी की बाइकों और सात छीने मोबाइल के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 07:03 PM IST

थाना सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की बाइकें और राहगीरों से छीने गए सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना सिटी पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि विशाल निवासी जीरा गेट, बूटा और बबलू निवासी मोहल्ला धर्मपुर मल्लांवाला तथा मनकोमल निवासी गांव कटोरा विभिन्न स्थानों से बाइकें चोरी कर उन्हें आगे बेचने का धंधा करते हैं। सूचना में बताया गया कि आरोपी रखड़ी रोड स्थित दाना मंडी के पास चोरी की बाइकें बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से सात चोरी की बाइकें तथा राहगीरों से छीने गए सात मोबाइल बरामद किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें