फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट स्थित करियाना दुकान का शटर तोड़कर चोर नगदी व अन्य सामग्री चुराकर ले गए। दुकान का मालिक नीटा बजाज ने बताया कि उन्हें सुबह 4:00 बजे किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के शटर टूटा हुआ था और गुलक में पड़े 15000 रुपये के अलावा अन्य करियाना का सामान गायब था। जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि सुबह 3:00 बजे ब्रेजा कार पर सवार होकर चोर आए और दुकान का शटर तोड़कर अंतर घुस गए। उनका लगभग एक लाख रुपये के करीब का नुकसान हुआ है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।