फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में हड़ताल खत्म होते ही नगर काउंसिल ने तेज किया सफाई अभियान

कोटकपूरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर काउंसिल ने शहर में सफाई कार्य तेज कर दिया है। नगर काउंसिल ने भरोसा दिलाया है कि अगले एक-दो दिनों के भीतर शहर के विभिन्न इलाकों में लगे कूड़े के ढेर पूरी तरह साफ कर दिए जाएंगे। नगर काउंसिल के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में 8 जुलाई से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी, लेकिन कोटकपूरा के सफाई कर्मचारियों के सहयोग से शहर की स्थिति अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा खराब नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगें स्वीकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से अपनी ड्यूटी दोबारा संभाल ली है। अब सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है और अगले एक-दो दिनों में पूरे शहर को साफ-सुथरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें