फिरोजपुर के विधानसभा गुरुहरसहाए स्थित गौशाला में बिजली गुल होने पर हरा चारा काटने में तमाम परेशानियां आ रही थी। जब बिजली गुल हो जाती थी तो वहां रहने वाली गायों को खाने की सामग्री सही समय पर नहीं मिल पाती थी। गौशाला में जनरेटर की जरूरत थी और इसके लिए क्षेत्र वासियों ने गौशाला को दान दिया। इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान ने कहा कि जितनी भी राशि कम पड़ेगी वह अपनी तरफ से देंगे । उन्होंने गौशाला पहुंचकर 11000 रुपये का चेक दिया और गौशाला में जनरेटर की सुविधा प्रदान करवाई। ताकि समय पर गायों को कटा हुआ हरा चारा मिल सके।