फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बाइक पर सवार होकर शहरी क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक के जरिए जाकर नाकों को देखा जा सकता है कि मुलाजिम अपनी ड्यूटी सही निभा रहे हैं या नहीं। उनके सभी अधिकारी फील्ड पर हैं।