चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक अजय गिल का शव परिजनों को सौंपा गया। बता दें कि सेक्टर-17 में शनिवार देर शाम 29 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी अजय गिल के रूप में हुई है। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-26 स्थित क्लब से लौट रहा था। मध्य मार्ग पर शराब के ठेके के पास कार रोकने के दौरान उसके सिर में गोली लगी। परिजन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी में गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चलने की बात सामने आई है।