फिरोजपुर में श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब की तरफ से तीसरी नाइट सीता जन्म, राम जन्म, और ताड़का वध पेश की गई. इस नाइट का उद्धघाटन बृजेश भोला एडवोकेट ने किया। इस नाइट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आए और नाइट का आनंद प्राप्त किया। सबसे अच्छा सीन जो राम और लक्ष्मण जी की तरफ से ताड़का का वध किया गया। यह नाइट अविनाश आनंद डायरेक्टर श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब द्वारा प्रस्तुत की गई। श्री राम जी का अभिनय विनय कुमार द्वारा एवं लक्ष्मण का अभिनय मानिक वर्मा द्वारा पेश किया। दशरथ का रोल बलविंदर वर्मा जी एवं विश्वामित्र का रोल पुनीत प्रयास द्वारा एवं ताड़का का रोल अमरीक सिंह जो कि दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया। इस नाइट का समापन प्रभु श्री राम जी जी आरती के साथ किया गया।