फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में बाबा फतेह सिंह वेलफेयर सोसायटी ने करवाया 26वां सालाना कीर्तन दरबार

बाबा फतेह सिंह नगर वेलफेयर सोसायटी फगवाड़ा ने सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजर कौर जी के चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित 26वां सालाना महान कीर्तन दरबार गुरुद्वारा सत समायन साहिब, मोहल्ला बाबा फतेह सिंह नगर सुखचैनाना साहिब रोड फगवाड़ा में सभी संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धा के साथ करवाया गया। सुबह श्री सुखमणि साहिब के पाठ के बाद गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी सरबजीत सिंह ने सभी की भलाई और पंथ की तरक्की के लिए अरदास की। बाद में धार्मिक दीवान सजाया गया। जिसमें भाई जगजीत सिंह खालसा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुखमन सिंह व भाई गुरदित सिंह फगवाड़ा वाले, भाई रोनक सिंह रागी फगवाड़ा वाले व संत गुरचरण सिंह पंडवा के अलावा निर्मल कौर डोगरपुर वाली बीबी ने कथा-कीर्तन व ढाडी वर्षों के माध्यम से संगत को गुरु के इतिहास से जोड़ा। चाय, पकौड़े व लंगर अटूट बरताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें