फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए सीना तान के खड़े होते हैं पंजाब के लोग -भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

फिरोजपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते गांव खाईफेमीकी स्थित एक परिवार के तीन लोग पाकिस्तानी ड्रोन हमले में जख्मी हुए हैं और उनका घर नष्ट हो गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध विराम के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारत के शक्ति प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और अब युद्ध विराम हो गया है। पाकिस्तान द्वारा फिरोजपुर में किए ड्रोन हमले से कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को हमेशा युद्ध की स्थिति में काफी नुकसान पहुंचता है और इस बार भी पहुंचा है लेकिन पंजाब के लोग हमेशा मुल्क की हिफाजत के लिए सीना तान के खड़े रहते हैं । पंजाब के बहुत से नौजवान फौज में है जो सरहद पर देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं। सैनिकों ने हमारी सुरक्षा की है हम उन्हें कोटि-कोटि सलाम करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें