फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: गांव कहान सिंह वाला के 10 परिवार आप छोड़कर शिअद में शामिल

मोगा: गांव कहान सिंह वाला के 10 परिवार आप छोड़कर शिअद में शामिल मोगा जिले के गांव कहान सिंह वाला के 10 परिवार, जो वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, वे दोबारा अपने मूल संगठन शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए हैं।इन परिवारों का स्वागत अकाली दल के सीनियर नेता संजीत सिंह सन्नी गिल ने सिरोपा डालकर किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुछ अन्य लोगों ने भी अकाली दल की सदस्यता ग्रहण की। सन्नी गिल ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पंजाब में अकाली दल दिन-प्रतिदिन और मज़बूत हो रहा है। जनता अब दूसरी पार्टियों से निराश हो चुकी है, क्योंकि पंजाब के विकास और जनता के हितों की बात केवल अकाली दल ही ईमानदारी से करता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनना तय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें