फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव... मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 60.95 प्रतिशत वोटिंग

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 08:13 PM IST

तरनतारन उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में लगभग 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी तरनतारन राहुल, आईएएस ने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे शुरू हुई और शाम 6:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सुबह 9:00 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सुबह 11:00 बजे तक 23.05 प्रतिशत, दोपहर 1:00 बजे तक 36.06 प्रतिशत, दोपहर 3:00 बजे तक 47.48 प्रतिशत, शाम 5:00 बजे तक 59.28 प्रतिशत तथा शाम 6:00 बजे मतदान के अंतिम घंटे तक लगभग 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि मतदान का अंतिम प्रतिशत देर रात तक स्पष्ट हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें