फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का में बढ़ा सतलुज का पानी, सड़क टूटी, फसल डूबी

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Sep 2025 03:41 PM IST

फाजिल्का के सरहदी गांव तेजा रुहेला में एक बार फिर सतलुज का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालात ऐसे बने कि गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया और फसलें फिर से पानी में डूब गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पाकिस्तान की तरफ से छोड़ा गया है, जिसके चलते गांव की स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीण अंग्रेज सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पानी का स्तर काफी कम हो चुका था। फसलों से पानी निकलना शुरू हो गया था और सड़कें भी साफ नजर आने लगी थीं। ग्रामीणों को लगा था कि जिंदगी पटरी पर लौट रही है, लेकिन रातों-रात हालात पलट गए और सुबह फसलें फिर से डूब चुकी थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें