फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में खेल के दौरान 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

चंडीगढ़ में खेलते-खेलते गई किशोर की जान, परिजनों का आरोप-दो बार गला दबाया चंडीगढ़ के मौली जागरां पार्ट-2 स्थित सुंदर नगर में खेल-खेल के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमउम्र बच्चों ने दो बार उसका गला दबाया और गले पर मुक्के मारे जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस के अनुसार सुंदर नगर निवासी मुकेश का बेटा अमित (15) सोमवार रात करीब 10 बजे घर के पीछे स्थित पार्क में तीन-चार बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर बच्चों के बीच कहासुनी हुई जो धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों ने अमित का दो बार गला दबाया और उसके गले पर मुक्के मारे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन किशोर को तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौली जागरां थाना प्रभारी जसकरण सिंह, नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी राम गोपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना के समय मौजूद बच्चों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें