फतेहगढ़ साहिब जिला कांग्रेस कमेटी को आज नया जिला प्रधान मिल गया है जिसमें सुरेंद्र सिंह रामगढ़ के नाम पर जिला प्रधान की मुहर लगी है। इस अवसर पर खमाणों में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस सेवा दल फतेहगढ़ साहिब के प्रधान लाल सिंह लाली विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने नए जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह रामगढ़ को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह रामगढ़ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रधान मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग सहित फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ अमर सिंह, पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा एवं हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति कांग्रेस में एक नया रूप लेगी। इस अवसर पर खमानों ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सरबजीत सिंह जीती, बस्सी पठाना ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान अमित चंद, कांग्रेस सेवा दल हलका इंचार्ज रूपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, बसी हलका इंचार्ज गुरु सेवक सिंह, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक बस्सी पठाना प्रधान दविंदर सिंह, ब्लॉक बस्सी परमिंदर सिंह, विपिन कुमार, प्रेम किशन सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।