फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाल पुतला फूंका

पवन कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 03:20 PM IST

सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर काउंसिल कोटकपूरा के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। आंदोलन के तहत वीरवार को कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और बत्तियां वाला चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले उनकी मांगों पर सहमति का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना था कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना और महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें जारी करना उनकी प्रमुख मांगें हैं, जिन पर लंबे समय से कोई फैसला नहीं हुआ है। कोटकपूरा यूनियन के प्रधान सुशील कुमार और जनरल सचिव लखन कुमार ने कहा कि मई में हुई हड़ताल के बाद सरकार ने एक महीने के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। इसी कारण 8 जुलाई से पूरे पंजाब में सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नेताओं ने संगरूर और बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए और महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक बनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें