पंजाब के मोगा शहर की गोबिंदगढ़ बस्ती से दिल दहलाने घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने बेजुबान कुत्ते को ईंट से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना तीन दिन पहले की है। 13 जून को आरोपी ने फीमेल स्ट्रीट डॉग पर ईंटों से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृत कुत्ते को मलवे से ढक दिया और फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।