फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव की जमीनों को ट्रैक्टर से जोत कर फसल लगाने लायक बनाया। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी गुरदेव सिंह वासी गांव भानेवाला ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 ट्रैक्टर लेकर और कुछ संस्थाओं से डीजल की मदद ली। बाढ़ प्रभावित गांवों की जमीनों में सतलुज दरिया की रेत और गारद भर गई थी। ट्रैक्टरों के जरिए रेत और गारद को जमीन से निकलकर खेत को फसल लगाने लायक बनाया गया। इस समय भी उनके कई ट्रैक्टर सीमावर्ती गांवों में खेतों में से रेत और गारद निकालने का कार्य कर रहे हैं ताकि किसान समय पर सब्जियों और गेहूं की फसल लगा सके।