मोगा की समालसर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 नशीली गोलियां बरामद की गईं। डीएसपी बाघापुराना दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव मलके में मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोका। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरचरण सिंह निवासी सुखानंद खुर्द (जिला मोगा) के रूप में हुई। आरोपी ने गोलियों को अवैध रूप से रखने और बेचने की फिराक में होने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।