मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एसपी डी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मोगा मेहना पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर गांव चुगावा से तरसेम सिंह उर्फ सैम (निवासी चीमा रोड, कोट ई सेखां) को 300 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।