फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में कारोबारी के घर घुसे छह नकाबपोश लुटेरे

फगवाड़ा शहर के दशमेश नगर में उद्योगपति एवं लघु उद्योग भारती फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष सुबोध सोबती की कोठी पर 6 नकाबपोश लुटेरों ने आधी रात धावा बोल दिया। सभी नकाबपोश लुटेरे कमरे की एक ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में सामान खंगालते रहे, लेकिन लुटेरों को कुछ भी नहीं मिला। उद्योगपति सुबोध सोबती व उनके पड़ोसी राजेश चड्ढा ने बताया कि 8 व 9 जुलाई की मध्य रात्रि भी तीन लुटेरे इसी क्षेत्र में घूमते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इसके संबंध में फगवाड़ा पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही क्षेत्र में गश्त लगाने की जहमत उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें